Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली के आम चुनाव 2024-25 को लेकर सोमवार को आवेदन प्रक्रिया हुई।
चुनाव प्रभारी अरविंद दाधीच व पारस कुमार जैन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सांवरिया बैरागी व रामधन चौधरी के आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भावना जैन, जोरावर सिंह मीणा, रणजीत बैरवा के आवेदन प्राप्त हुए है। जबकि सचिव पद के लिए केवल एक ही प्रत्याशी प्रतीक जैन का आवेदन मिला। जिस पर प्रतीक जैन को निर्विरोध सचिव घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर चेतन प्रकाश वर्मा का आवेदन मिला। लेकिन चुनाव नियमों के तहत आवेदन पद अस्तित्व में नहीं होने से कोषाध्यक्ष पद पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। जबकि अन्य शेष कोई आवेदन नहीं मिले।



