Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबांग्लादेश में हिंदू वर्ग एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोका जाए

बांग्लादेश में हिंदू वर्ग एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोका जाए

राष्ट्रपति के नाम देवली तहसीलदार को दिया ज्ञापन


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे क्रूर अत्याचार के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति, सम विचार संगठन समेत सर्व हिंदू समाज के लोगों व महिलाओं ने देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौपा है।

बर्फीली सर्दी से धूजे लोग, कड़ाके की सर्दी का अहसास

ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समेत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर लक्षित हत्या, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हो रही है। महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहा है। इस्कॉन मंदिर जैसे श्रद्धा के केंद्र हिंसा का शिकार हो रहे हैं। जिसकी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सभी हिंदू संगठन निंदा करते हैं। ऐसे में इस परिस्थिति में भारत के सभी राजनीतिक दल भी, बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार बने हिंदू, बौद्ध आदि समुदाय के साथ एकजुट होकर खड़े हो। ज्ञापन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह अपेक्षा की गई कि वहां तत्काल उक्त घटनाओं पर रोक लगाए।

पीड़ित लोगों के जान माल माल की रक्षा की समुचित व्यवस्था करें। वही बांग्लादेश से आने वाले हिंदू शरणार्थियों की पहचान कर उन्हें भारत में शरण दी जाए। बांग्लादेश में हिंदू एवं बौद्ध लोगों के साथ एक हिंसा व क्रूरता के वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर प्रत्येक व्यक्ति का हृदय दुखी है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए। वहीं ज्ञापन में भारत सरकार से बांग्लादेश में शांति सेना भेजने की मांग की गई। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर के महागुरु को जेल से रिहा करने की मांग की गई। ज्ञापन सौपने में निखिल भारत समन्वय समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मंडल, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली, प्रखंड मंत्री विशाल राव, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, राजू सरकार, विनोद साहू, बद्रीलाल चौधरी, जितेंद्र सिंह, महावीर सिंह समेत दर्जनों लोग व महिलाएं उपस्थित।

इससे पहले सर्व हिंदू समाज के लोग बंगाली कॉलोनी स्थित माता मंदिर परिसर में एकत्र हुए। जहां से शहर के मुख्य बाजार में उक्त घटनाओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंककर अपना विरोध व्यक्त किया। लोगों ने यहां जमकर नारेबाजी की।

भाजपा के संगठन पर्व में देवली शहर मंडल अध्यक्ष सम्मानित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d