Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा के संगठन पर्व में देवली शहर मंडल अध्यक्ष सम्मानित

भाजपा के संगठन पर्व में देवली शहर मंडल अध्यक्ष सम्मानित


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा जिला संगठन पर्व को लेकर रविवार को टोंक मुख्यालय पर पार्टी की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

जिला संगठन पर्व की बैठक में देवली शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत को संगठन संरचना की पहली इकाई बूथ समितियां के गठन का सराहनीय काम करने एवं कार्यालय से प्राप्त जानकारी को तथ्यात्मक और व्यवस्थित रूप से भरकर तैयार करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान बैठक में मौजूद जिला प्रभारी हरेंद्र शर्मा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता व जिलाध्यक्ष अजीत मेहता समेत नाम राणावत का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती है। वहीं आगामी 48 घंटे में 1099 बूथों पर समितियां का गठन पूरा करने का लक्ष्य है। भाजपा में सभी निर्णय सहमति से होते हैं। लिहाजा उक्त काम को पार्टी ने पर्व का नाम दिया है। इस दौरान भाजपा शहर महामंत्री राकेश ओसवाल समेत कई स्थानीय नेता भी बैठक में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d