Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertबर्फीली सर्दी से धूजे लोग, कड़ाके की सर्दी का अहसास

बर्फीली सर्दी से धूजे लोग, कड़ाके की सर्दी का अहसास

“तापमान गिरा” धूप से भी नहीं है राहत


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार सुबह को लोगों को बर्फीली सर्दी का एहसास हुआ। जिसके चलते मौजूदा सीजन में पहली बार लोगों को कड़ाके की ठंड लगी। इस दौरान तेज गलन से लोग ठिठुर गए।

Must Read : थाना प्रभारी से मिला बालाजी सेवा का प्रतिनिधि मंडल

वही गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह 7 बजे बाद ही लोग घरों से बाहर निकल पाए। मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। जिस वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि सुबह 10:30 बजे 16 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार सुबह पर एक डिग्री कम होने की उम्मीद है। जबकि 13 एवं 14 दिसंबर को तापमान 6 डिग्री रहने के आसार है। लिहाजा और सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इधर, शहर में सुबह के वक्त बच्चे गर्म कपड़ों से लदे हुए स्कूल के लिए रवाना हुए। धूप निकलने के बावजूद लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। ऐसे में अब दिनों दिन सर्दी जोर पकड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d