Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsथाना प्रभारी से मिला बालाजी सेवा का प्रतिनिधि मंडल

थाना प्रभारी से मिला बालाजी सेवा का प्रतिनिधि मंडल


Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार रात थाना परिसर के समीप बावड़ी बालाजी मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर बालाजी सेवा मंडल का प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी से मिला है।

social News : रक्तदान शिविर में 54 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ


इस दौरान मंडल के सदस्यों ने बालाजी मंदिर में हुई छत्र, मुकुट चोरी की वारदात को जल्द खोलने को लेकर थाना प्रभारी राजकुमार नायक से बातचीत की। यहां थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है और बताए हुलिए के अनुसार चोर को तलाशी जारी है। उन्होंने जल्द ही चोरी का खुलासा करने को लेकर लोगों को आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोर ने बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में घुसकर चांदी के छत्र और मुकुट चुराए थे। वारदात का पता सुबह मंदिर खुलने पर लगा था। 

संबंधित एवं पूरी न्यूज़ यहां से पढ़े

चोरियों का दौर चला, देवली के बावड़ी बालाजी मंदिर में हुई वारदात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d