सोनोग्राफ़ी मशीन के ज्यादा उपयोग पर दिया जोर
Jahazpur News 8 दिसंबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। विधायक अभियान के के बाद बीसीएमओ कार्यालय पर चिकित्साकर्मियों की बैठक ली।
जिसमें चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे मे जानकारी ली एवं सोनोग्राफ़ी मशीन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही उप जिला अस्पताल की वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। इसी बीच पंचायत समिति विकास अधिकारी को फोन पर कहा कि ब्लॉक की कई पीएचसी पर अतिक्रमण की शिकायते मिल रही है। ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश कर ब्लॉक की पीएचसी अतिक्रमण मुक्त करें, अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई अमल में ली जाएगी। इस दौरान जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भागीरथ मीना ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बच्चों को पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करेगी।
पोलियो की दो बूंदें बच्चों को पोलियो के वायरस से लड़ने की ताकत देती हैं। बीसीएमओ डॉ. अशोक जाट ने बताया कि पूरें ब्लॉक स्तर पर 190 बूथ बनाए गए हैं। वहीं 2 ट्रांजिट बूथ तथा 2 मोबाइल टीमों एवं कुल 632 वैक्सीनेटर द्वारा 0 से 5 साल के कुल 32 हजार 573 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन एसएमओ डॉ. स्वाति मित्तल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नईम अख्तर, बीपीएम रामजस मीणा, नर्सिंग यूनियन जिलाध्यक्ष महेन्द्र मीणा, भाजपा नेता कैलाश टेपण, सुरेंद्र मीना, पूर्व पार्षद महेन्द्र खटीक, दीपक मीना, धर्मराज मीना, रमेश चंद मीना , अमर सिंह, अशोक कुमार, बाबूलाल सहित मौजूद थे।



