Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघी के पीपे चुराने का आरोपी गिरफ्तार

घी के पीपे चुराने का आरोपी गिरफ्तार

गत शुक्रवार रात नेहरू मार्केट में हुई थी वारदात


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नेहरू मार्केट स्थित गोदाम का ताला तोड़कर घी के पीपे चुराने के आरोपी को देवली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चुराए गए पीपे भी बरामद हुए।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार मामले में पुलिस ने देवली के जनता कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ कालू पुत्र सोहनलाल तेली को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घी के पीपे भी बरामद हुए हैं। आरोपी रोडवेज बस स्टैंड के निकास द्वार के बाहर चुंगी नाके के पास आलू प्याज का ठेला लगाता है। वहीं आरोपी मुकेश स्मेक पीने का आदी है। जिसके लिए रुपए की जुगाड़ करने के लिए वह मौका पाकर सामान उठा लेता है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की धरपकड़ की। उल्लेखनीय है कि मामले में शनिवार को व्यापारी अरविंद मंगल निवासी मॉल मोहल्ला देवली ने अज्ञात चोर के खिलाफ नेहरू मार्केट स्थित गोदाम का ताला तोड़कर सरस घी के पीपे चुराने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सूचना एकत्रित कर संदिग्ध मुकेश तेली से पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूला।

जिससे पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। आरोपी मुकेश को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, पुलिसकर्मी सीताराम, हुकुमनाथ, शांतिलाल का सहयोग रहा। इनमें विशेष सहयोग पुलिसकर्मी शांतिलाल का मिला।

देवली के नेहरू मार्केट में चोरी, घी के पीपे चुराए

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d