Desk News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के जेईसीसी में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया।
इस दौरान राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट कार्यक्रम से टोंक जिला भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ा। जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने इस कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से संबंधित वीडियो फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। यह समिट 9 से लेकर 11 दिसंबर तक होगी। जिसमें विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, एडीएम रामरतन सौकरिया, कृषि विभाग के उपनिदेशक, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।




