Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationहिंदी दिवस : मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला

हिंदी दिवस : मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा में हिंदी दिवस का आयोजन हुआ। पीएम श्री विद्यालय दूनी में छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, हिंदी में करियर के अवसर पर निबंध, पत्र वाचन, आशु भाषण, सुंदर हस्तलेखन, श्रुति लेखन, हिंदी शुद्ध लेखन प्रतियोगिताएं हुई।

विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि प्राध्यापक हिंदी संतोष शर्मा, शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट, लादूलाल मीणा, मनीषा जैन नेहिंदी के महत्व के बारे में जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना की अध्यक्षता, प्रभारी उप प्रधानाचार्य नीरज जैन द्वारा छात्र छात्राओं से हिन्दी दिवस पर निबंध, चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता का करवाई गई। निबंध में प्रथम स्थान पर सहवाग वर्मा, द्वितीय किरण रेगर व तृतीय प्रिया मीणा रही। कार्यक्रम में अध्यापक सुगन चन्द कुमावत ने मातृभाषा के महत्व एवं जल संरक्षण और स्वच्छता की जानकारी दी। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में हिंदी दिवस पर छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रभारी शिक्षक इस्लाम बानो ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की।

उन्होंने हिन्दी भाषा का महत्व बताया। प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने कहा कि सभी भाषाओं में सबसे सरल एवं आम भाषा हिन्दी है। मंच संचालन संजय सोयल ने किया। व्याख्याता रविशंकर मीणा, अन्तिम बाला, सपना मीणा, जितेंद्र सिंह, अनिरुद्ध गौतम दुर्गालाल समेत थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d