Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsहीट वेव को देखते हुए सभी चिकित्साकर्मियों के अवकाश निरस्त

हीट वेव को देखते हुए सभी चिकित्साकर्मियों के अवकाश निरस्त

निदेशक जन स्वास्थ्य ने जारी किया परिपत्र


Desk News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार राज्य में संभावित लू तापाघात (हीट वेव) के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने परिपत्र जारी किया है।

इस परिपत्र के अनुसार नागरिकों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल व संबंधित सपोर्ट स्टाफ के अवकाश निरस्त कर उन्हें मुख्यालय पर रहने के लिए पाबन्द किया है। वही कोई भी कर्मचारी अवकाश पर जाने से पूर्व सक्षम स्वीकृति ले। वही निदेशालय को सूचित किया जाए। परिपत्र में कार्यालय का कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे क्रियाशील रखने को कहा है। वही आपातस्थिति में टोल फ्री नंबर 108, 104 तथा हेल्पलाइन नंबर 1070 पर नागरिक सूचित कर सकते हैं। उक्त नंबर के प्रचार प्रसार को भी कहा गया है। वही हीट वेव के चलते मरीजों के लिए पर्याप्त बेड आरक्षित रखने, पर्याप्त दवाइयां व उपकरण सुनिश्चित करने, एंबुलेंस में एयर कंडीशनर क्रियाशील रखने, सभी संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में आइस क्यूब, बेग उपलब्ध रखने के निर्देश दिए है।

इसके अलावा आशाओं के जरिए लू से संबंधित आईईसी को बढ़ावा देने, मनरेगा स्थल पर मेडिकल किट्स की उपलब्धता रखने, चिकित्सालय में विद्युत आपूर्ति तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d