Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों का सम्मान

श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों का सम्मान


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 12वीं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय एवं एसएमसी, एसडीएमसी द्वारा सम्मान किया गया।

प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। कार्यक्रम में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 26 छात्र-छात्राओं का माला, साफा, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षा प्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि 12वीं कला वर्ग में अमन मीणा पुत्र दुर्गा लाल मीणा 94.80 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया है। कृषि विज्ञान वर्ग में राजू लाल सैनी ने 92.80 फीसदी अंक प्राप्त कर फैकल्टी को टॉप किया है। इस अवसर पर एसडीएमसी के सदस्य सत्यनारायण तिवारी, शंकर लाल सोनी, सीताराम मीणा सहित विद्यालय स्टाफ अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d