Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाकाबंदी में पुलिस ने पकड़ी पिकअप, 198 कर्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

नाकाबंदी में पुलिस ने पकड़ी पिकअप, 198 कर्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

एक व्यक्ति गिरफ्तार


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक पिकअप पकड़ी है। जिसमें 198 कर्टन अवैध अंग्रेजी शराब के जब्त किए हैं।

देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। दरअसल सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस को दौलता मोड़ से देवली की ओर पिकअप गाड़ी आने की सूचना मिली। सूचना का पुलिस ने जयपुर रोड इमानुएल स्कूल के पास नाकाबंदी शुरू की तथा कुछ देर बाद मुखबिर की ओर से बताए गए नं अनुसार पिकअप गाड़ी आई। जिसे पुलिस ने रोककर जांच की तो उसमें 198 कर्टन अवैध अंग्रेजी शराब के मिले। वहीं पिकअप चालक भरी हुई शराब के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही वैध लाइसेंस प्रस्तुत कर सका।

पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को भी थाने ले आई। पुलिस ने कमलेश पुत्र गोपाल धाकड़ निवासी रोपा, थाना पारोली, जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया की कार्रवाई दल में एएसआई दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल रामेश्वर, पुलिसकर्मी प्यारेलाल, प्रेमराज, नरेंद्र शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d