Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रचंड गर्मी के बीच उपखंड के कई क्षेत्रों में बिजली में पानी को लेकर किल्लत बनी है। वहीं नासिरदा के ग्रामीणों ने भी मंगलवार को कस्बे में व्याप्त पेयजल संकट व बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग को लेकर उपतहसील कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि नासिरदा कस्बे में पिछले एक माह से जलापूर्ति सुचारू नहीं है। उपभोक्ताओं को चार-पांच दिन में जलापूर्ति मिल रही है। वह भी नाममात्र की है, जो की भीषण गर्मी में अपर्याप्त है। इसी तरह बिजली की आंख मिचोली से भी लोग गर्मी में परेशान है। उक्त समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो केवल आश्वासन दिया जा रहा है। ऐसे में कस्बेवासियों को गर्मी में पानी व बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ज्ञापन सौपने में सत्यनारायण धाकड़, रतन माहेश्वरी, मोहनलाल सैनी, राजीव शर्मा, राजकुमार माहेश्वरी, कानाराम धाकड़, शैतान धाकड़, हनुमान कुमावत, मनराज, लालाराम, विष्णु मेघवंशी, कालू भाट समेत ग्रामीण शामिल थे।




