Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा होली एवं गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। मंजू तोतला और ललिता झंवर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आपस में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा और वंदना के साथ की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सुमन नामधराणी और रेखा नवल मूंदड़ा ने बटन लगाओ प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। अखबार की माला बनाओ प्रतियोगिता में सुमन तोतला और अंकिता आगीवाल ने विजय प्राप्त की। इसके अलावा कई मनोरंजन गेम्स रखे गए, जिनकी विजेता कल्पना आगीवाल, राजकुमारी काबरा, नंदनी तोतला, कोमल तोतला, वर्षा मालू, मीनू मालू रहीं। कमलेश मूंदड़ा और सोना झंवर ने बताया कि कार्यक्रम में मिसेज गणगौर और मिसेज कलरफुल का सरप्राइज रखा गया, जिसमें सुरभि मूंदड़ा और नयन तोषनीवाल को चुना गया। ईसर गणगौर की सजीव झांकियां बनाई गईं और होली और गणगौर के पारंपरिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में आशा बिरला, नीतू सोमानी, रेखा मालपानी, शशि भूषण मूंदड़ा, अनीता मूंदड़ा, अनीता लाठी, वन्दना तोषनीवाल, राजकुमारी काबरा, सोनल बांगड़, रेखा बिड़ला, सोनू जाजू, दीपा मालू, सोनू मूंदड़ा, नेहा लाठी, निकिता बांगड़ सहित 50 महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कमलेश मूंदड़ा द्वारा किया गया।



