Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहोली से पहले दीपावली मनाई गई

होली से पहले दीपावली मनाई गई

भारत की जीत का जश्न मनाया, देवली में जमकर आतिशबाजी हुई


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय टीम की ओर से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रविवार रात शहर में जमकर आतिशबाजी की गई। युवाओं एवं लोगों की आतिशबाजी से माहौल दीवाली की तरह हो गया।

शहर का आकाश रंग बिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला। इसमें न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए भारतीय टीम को 251 रनों का लक्ष्य दिया। वही रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने 49 में ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की जीत के बाद बीती रात जमकर आतिशबाजी हुई। शहर के छतरी चौराहा, बस स्टैंड के बाहर, बस स्टैंड परिसर, पेट्रोल पंप चौराहा एवं विभिन्न कॉलोनी में लोगों ने भारत की जीत पर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

कई युवा बाइकों पर घूमकर भारत माता व हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। समूचा माहौल दीवाली की तरह हो गया। जहां आगामी 13 और 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। लेकिन इससे पूर्व भारतीय टीम की जीत ने देशभर में होली से पहले दीवाली का माहौल कर दिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने 76 रन की पारी खेली। इसमें 7 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं चौके के साथ भारतीय टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया। इससे पहले दूसरी पारी में भारतीय टीम का मैच देखने के लिए लोग टीवी के सामने बैठे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d