Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम आश्रम रोड पर आगामी 13 मार्च होली के मौके पर श्री श्याम रंग रंगीला फाग उत्सव कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम से जुड़े रविंद्र बंसल ने बताया कि आयोजन में अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा, अखंड ज्योत एवं पुष्प वर्षा कार्यक्रम होंगे। भजन संध्या में कोटा के गायक कलाकार कुमार विश्वास और मास्टर गौरव प्रस्तुतियां देंगे।
फाग उत्सव में खेली पुष्प होली
शहर के एजेंसी एरिया में (जयपुर हाऊस) शिव मन्दिर में मोहल्ले की महिलाओं ने रविवार को फागोत्सव का आयोजन किया। इसमें श्रीराधा कृष्ण सजीव चित्रण किया। इस दौरान राधे कृष्णा ने नृत्य किया व पुष्प होली खेली। सभी महिलाओं का ड्रेस कोड रहा। महिलाओं ने फाग गीत गाए व जमकर नृत्य किया।
वहीं शाम 5 बजे प्रसादी वितरण किया। इस आयोजन में कल्पना दाधीच, नेहा, सुमित्रा, कुसुमलता पाराशर, रेखा, सन्तोष मेडतवाल, सपना, पूजा साहू, स्वेता, उषा, सरिता, किरण सहित समस्त एजेंसी एरिया की महिला मंडल ग्रुप का सहयोग रहा। यहां सभी वयोवृद्ध महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।


