Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंबेडकर विचार मंच विकास समिति देवली की आम सभा का आयोजन रविवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में हुआ। मंच अध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि यहां सभा की अध्यक्षता दुर्गालाल वर्मा ने की।
सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। सभी प्रमुख कार्यों के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई है, जो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काम करेगी। इस दौरान सदस्यों के सामने वार्षिक आय व्यय विवरण रखा गया। बैठक में रंगलाल मीणा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, प्रभुलाल तुनगारिया, गजानंद बैरवा, मोतीलाल ठागरिया, यादवराय बदलोटिया, लेखराज बदलोटिया, चांदमल, यादराम मीणा, कन्हैया लाल लुनिवाल, नोरतमल बलाई, बन्नालाल वर्मा, मनोज सिसोदिया, दुर्गालाल वर्मा, प्रहलाद राय मीण, सुरेश वर्मा, रामकिशन बैरवा, अशोक बैरवा, गोपाल सिंह, मनीराम वर्मा आदि मौजूद थे।



