Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsठाकुरजी का श्रृंगार किया और संग खेली पुष्प होली

ठाकुरजी का श्रृंगार किया और संग खेली पुष्प होली

हर ओर फागोत्सव की धूम

Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गंगागुरिया बालाजी परिसर में रविवार को भागवत महिला मंडली की ओर से फाग उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर में ठाकुरजी को फूलों से सजाया गया।

इस महिला मंडली द्वारा हर वर्ष गंगागुरिया बालाजी परिसर में संगीतमय फाग उत्सव मनाया जाता है। रविवार दोपहर फागोत्सव मनाया गया। जिसमें अंकित पंचोली ने भजन प्रस्तुत किए। इस उत्सव में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया एवं ठाकुरजी के साथ पुष्प एवं गुलाल से होली खेली।

महिला मंडल ने मनाया संकटमोचन हनुमान मंदिर में फागोत्सव

रविवार को दूनी के बस स्टैंड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गुलाब के फूलों से होली खेली गई। महिला मंडल की शांता माहेश्वरी बताया कि गणपति वंदना श्याम राजोरा द्वारा, म्हारा कीर्तन में रंग बरसाओ गजानंद आओ महिला शांता महेश्वरी ने होली के रसिया सुनाया।

महावीर कीर अध्यापक द्वारा श्री हनुमान मन्दिर पर बालाजी महिला कीर्तन मण्डल के तत्वावधान मे फाग महोत्सव आयोजित किया गया। गायक कलाकार दीपक राजोरा ने गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर रूकमणी सैन, कांता जांगिड़, ममता शर्मा, कैलाशी शर्मा, सीता शर्मा, गीता साहू, मन्दिर पुजारी, गिरिराज राजोरा ने बालाजी का सुन्दर श्रंगार किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d