Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk256 लीटर मूंगफली तेल सीज किया, मिठाइयों के सैंपल भी लिए

256 लीटर मूंगफली तेल सीज किया, मिठाइयों के सैंपल भी लिए


Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने व होली त्यौहारी सीजन को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर द्वारा रविवार को देवली में खाद्य पदार्थ के सैंपल लेने की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल ने देवली में नौलखा जोधपुर स्वीट से मावा, सोन पपड़ी व मलाई बर्फी का नमूना लिया। इसी तरह मूंदड़ा ट्रेडर्स से मिक्स आचार व कच्ची घणी सरसों तेल राजाराम व रिफाइंड सोयाबीन तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया।

वहीं स्वस्तिक ट्रेडर्स से मूंगफली तेल शुभ मंगल का नमूना लेकर 256 लीटर मूंगफली तेल को सीज किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर ने बताया कि मिलावटी खाद्य तेल, मिलावटी घी, मिलावटी दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मिलावटी मसाले, अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d