Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रताप नगर में गत 21 मई से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय शिक्षिका ललिता चंदेल तथा सीमा द्वारा 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।
इसमें संदर्भ व्यक्ति राजेश कुमार शर्मा एवं विद्यालय के दोनों शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को गीत, कविताएं, अंग्रेजी कविताएं, खेल मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज के खिलौने बनाना, कोलाज का कार्य कहानियों को अपने शब्दों में सुनाना तथा नाटक करवाने की रोचक गतिविधियां आयोजित करवाई गई। नियमित बदलते क्रम में खेल खिलाए गए। इसमें समुदाय के सदस्यों के सामने बच्चों द्वारा किए गए कार्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। सभी बच्चों ने कोलाज का कार्य चित्रकार का कार्य टेनगग्राम, तिलियों से आकृतियां बनाने, मिट्टी के खिलौने एवं कागज के खिलौने का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा की। समापन समारोह में 27 बच्चे 18 समुदाय सदस्य 4 शिक्षकों ने सहभागिता की।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में सिखा रहे विभिन्न कला व विधाएं
शुक्रवार को भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में कौशल विकास व अभिरुचि शिविर का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कार्यालय में किया जा रहा है। शिविर प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि शिविर में नियमित रूप से योग व्यायाम सहशिविर प्रभारी शिशुपाल चौधरी एवं दक्ष प्रशिक्षक प्रियंका जैन द्वारा करवाया जा रहा है। साथ ही संगीत नृत्य, पेंटिंग व कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने शिविर के विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा शिविर में भाग ले रहे बालक-बालिकाओं में श्रम के प्रति निष्ठा, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता की महत्ता के बारे में बालकों को विस्तार से समझाया।


