सीएम व जलदाय मंत्री को भेजा ज्ञापन
Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की कीर मोहल्ले में गहराए पेयजल संकट को दूर करने की मांग को लेकर वार्ड नं 4 के लोगो ने मुख्यमंत्री, पीएचईडी मंत्री को ज्ञापन भेजकर टेंकर सप्लाई जारी रखने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि कीर मोहल्ले में अप्रेल के महीने से जलापूर्ति नही हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा था। गत 24 अप्रेल को मामले को लेकर लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता पीएचईडी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया था। जिस पर प्रशासन ने 25 अप्रेल से 15 मई तक 6 टेंकरो से प्रतिदिन 4 हजार लीटर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस अवधि मात्र 2 टेंकरो से ही पूर्ति हो पाई। लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेयजल संकट को देखते हुए टेंकरो से जलापूर्ति जारी रखने की मांग की है। ज्ञापन में नई पेयजल की लाइन डालने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन भेजने के दौरान कीर मोहल्ले के दिनेश कीर, शिवराज, कोमल, मधु,वर्षा, पूजा, फिरोजा समेत दो दर्जन लोग शामिल थे।


