Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धाकड़ समाज ढूंढाड़ क्षेत्र के 60 गांवों की रविवार को साधारण सभा आयोजित की गई। इसमें समाज का 14 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 मई को कल्याणपुरा गांव (देवली) में करने का निर्णय किया गया।
बैठक में विवाह सम्मेलन संचालन समिति का गठन किया गया। हंसराज धाकड़ कल्याणपुरा को इसका अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में भोजन का पूरा खर्च हंसराज धाकड़ की ओर से होगा। बैठक में घनश्याम धाकड़, बजरंग लाल धाकड़, धर्मराज, शिवजी राम को उपाध्यक्ष, दुर्गालाल धाकड़, देवलाल धाकड़ को सचिव, भवरलाल धाकड़, सत्यनारायण धाकड़ को कोषाध्यक्ष तथा रामकिशन, रामदयाल, रामलाल छोटूलाल, हेमराज धाकड़ को, संरक्षक मनोनीत किया है।


