Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत निरंकारी मंडल शाखा देवली का रविवार को मोरला चौराहा स्थित निरंकारी सत्संग भवन में महिला संत समागम हुआ।
शाखा देवली प्रभारी शेरु प्रतिहार ने बताया कि महिला संत समागम में कोटा से आई सुमित्रा बहिन ने प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को जानना ही सच्ची भक्ति है। परमात्मा को जाने बिना भक्ति पूरी नहीं होती है। जिसकी भक्ति, उसी की पूजा व उसका ज्ञान भी जरूरी है। सतगुरु से ब्रह्म ज्ञान लेकर स्वयं की पहचान करें तथा जीवन का उद्देश्य तभी पूरा होता है। इस दौरान आसपास की कई महिलाओं ने भाग लिया तथा अपनी आध्यात्मिक कविता, गीत, भजन, नाटक के द्वारा सद्गुरु के प्रति भाव प्रकट किए। इस मौके पर संत समागम की महिलाओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।



