Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पीएम श्री योजना अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शनिवार को समापन हुआ।
यहां मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तीन अलग-अलग श्रेणियों में तैयार की गई गतिविधियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। शिविर प्रभारी रेखा मीणा ने बताया कि इस शिविर में 96 विद्यार्थियों ने अपनी विशेष अभिरुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
आयोजन को सफल बनाने में कमलेश वर्मा और राजेश जैन सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। इस कैंप से बच्चों को कई स्किल सीखने को मिली।


