Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk17 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया

17 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज नासिरदा के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह मंगलवार को श्री बाबा रामदेव मंदिर नासिरदा में आयोजित किया गया।

इस मौके पर कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 17 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह गोपाललाल दबकिया सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक निवासी नासिरदा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजन कमेटी को 5100 रुपए की दान राशि देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुरेश कुमार कांसोटिया, रामकरण डडवाडिया सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक निवासी नासिरदा ने भी प्रतिभाओं को आशीर्वाद देकर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अंबालाल कांसोटिया सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, राजेन्द्र कुमार, कुलदीप कांसोटिया अध्यापक, बजरंग लाल कांसोटिया भी थे। सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d