नए भवन में संचालित होगा महाविद्यालय
Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में सत्र 2025-26 के बीए पार्ट प्रथम (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी। छात्रा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग की वेबसाइट से जन आधार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रवेश नोडल अधिकारी गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि छात्राएं अपने विषय संयोजन का सावधानीपूर्वक चयन करें। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी तथा अंतिम तिथि 16 जून है। अस्थाई वरीयता सूची का प्रकाशन 20 जून को किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ईमित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जून है।
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जून को किया जाएगा तथा नियमित कक्षाओं का संचालन एक जुलाई से होगा। महाविद्यालय अपने नव निर्मित भवन में शिफ्ट हो चुका है। वर्तमान सत्र की प्रवेश प्रक्रिया संबंधी सभी काम एवं नियमित कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में किया जाएगा।



