Desk News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट एवं जिला अंधता निवारण समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र, टोडारायसिंह पर नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएँ दी। शिविर के दौरान 175 मरीजों का नेत्र परीक्षण व उपचार किया गया। चयनित रोगियों में से पहले दिन 14 मरीजों की सफल नेत्र शल्य चिकित्सा कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। संस्था की ओर से सभी भर्ती मरीजों के आवास, भोजन, दवा, चश्मे आदि की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क की गई। शिविर से ग्रामीण क्षेत्र के नेत्र रोगियों को लाभ हुआ है। ऑपरेशन वाले सभी रोगी स्वस्थ है।



