Dooni News 10 जून (चेतन वर्मा) दूनी कस्बे की दुर्गापुरा ढाणी स्थित नवनिर्मित श्री महादेव मंदिर में शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं।
मुख्य आयोजन से पूर्व बुधवार को मंदिर समिति ने दूनी के खेजड़ी वाले गणेश जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधिवत गणेश निमंत्रण दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष बिहारी लाल सैनी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 20 जून को दुणजा माता मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगी। इस दौरान मूर्ति भ्रमण, मंडप प्रवेश, गणेश पूजन एवं अग्नि स्थापना जैसे अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। जबकि 21 जून को मूर्तियों का संस्कार एवं अभिषेक होगा।
वहीं 22 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति आयोजित की जाएगी। इसके बाद सूर्यदेव पूजन, महाआरती और महाप्रसादी का वितरण होगा।


