Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिस तरह से मौजूदा सत्र में बीसलपुर बांध को भरने में काफी वक्त लगा। इसी तरह अधिशेष पानी के निकासी भी लगातार अधिक वक्त तक हो रही है। गुरुवार को बांध से 28 वे दिन भी पानी की निकासी जारी रही।
बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार 3 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक बांध का जलस्तर पूर्ण भराव आरएल 315.50 मीटर है। वही बांध के रेडियल गेट संख्या 9 को 0.25 मीटर उठकर 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। फिलहाल बीसलपुर बांध के मुख्य आवक स्रोत पर नदी 2.80 मीटर के गेज पर बह रही है। ऐसे में बीसलपुर बांध से इस बार करीब एक महीने तक लगातार पानी की निकासी हो रही है। फिलहाल एक माह में दो दिन बाकी हैं। पानी की आवक को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार भी वर्ष 2019 की तरह एक महीने से अधिक पानी की निकासी होगी। इसी प्रकार क्षेत्र में बारिश का दौर अब पूरी तरह थम चुका है। लगातार तेज धूप खिलने से तेज गर्मी का लोगों को एहसास हो रहा है। दिन में तेज गर्मी व देर रात तापमान में गिरावट से मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। गर्मी महसूस होने पर लोग एसी एवं कूलर चला रहे हैं। अलबत्ता घर-घर में लोग बुखार, जुकाम, खासी के रोगी बन चुके हैं। खासकर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में अधिक आ रहे हैं।
28 वे दिन भी जारी है बीसलपुर डेम से पानी की निकासी



