Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस तरह से मौजूदा स्थिति में मुकाबला चतुष्कोणीय नजर आ रहा है।
इसमें देवली उनियारा विधानसभा से डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गुर्जर ने जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित पार्टी समारोह में सदस्यता ग्रहण की थी। इसी के बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि विक्रम सिंह गुर्जर आरएलपी से चुनाव लड़ेंगे और हुआ भी यही। सूची में देवली उनियारा विधानसभा सीट से विक्रम सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है कि वह पिछले कई वर्षों से विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय की स्थानीय विधानसभा से चुनावी मैदान में कांग्रेस से हरिश्चंद्र मीना, बीजेपी से बीजेपी से विजय बैंसला, आम आदमी पार्टी से राजेंद्र मीणा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में गुर्जर अब पार्टी से टिकट लाने वाले चौथे प्रत्याशी है।



