सैनी दूसरी बार हिंडोली से पर्चा दाखिल करेंगे
Deoli News 3 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा से सटी बूंदी जिले की हिंडोली विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ. प्रभुलाल सैनी 4 नवंबर को अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उल्लेखनीय है डॉ. सैनी दूसरी बार हिंडोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। वे वर्ष 2008 में चुनाव लड़कर जीत चुके है। अबकी बार उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना से होगा। पूर्व कृषि मंत्री डॉ. सैनी ने ” दैनिक ब्यूरो” को बताया कि वे अपने समर्थकों के साथ 4 नवम्बर को करीब 12 बजे जुलूस निकालकर हिंडोली उपखण्ड मुख्यालय पर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
उधर, डॉ. सैनी को पार्टी का टिकट मिलने के बाद हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के लोगो, समर्थकों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। समर्थको ने हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।


