Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यातायात की व्यवस्था के लिए नगर पालिका मंडल की ओर से पिछले दिनों ठेला विक्रेताओं को एक व्यवस्थित लाइन में रहने की हिदायत दी थी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।
लेकिन कुछ समय नियम की पालना के बाद फिर से यह विक्रेता नियम तोड़ने लगे हैं। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय की नगर पालिका प्रशासन की ओर से ठेला विक्रेताओं को मुख्य बाजार में खींची गई सफेद लाइन के भीतर रहने की हिदायत दी गई थी। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। हालांकि वर्षों से एक जगह खड़े होकर फल सब्जी बेचने वाले ठेला विक्रेता उक्त नियम का पालन कर रहे हैं।
लेकिन घूम घूमकर फल व सब्जी बेचने वाले ठेला विक्रेता यह सीमा रेखा लांघ रहे हैं। यहां तक की यह ठेला विक्रेता मुख्य बाजार से जुड़ी गलियों के मोड पर काबिज रहते हैं। जिससे गली में जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। असुविधा के चलते लोग परेशानी महसूस रहे हैं। जहां मन किया, वहां ठेला लगाकर यह लोग फल सब्जी बेचने लगते हैं। नतीजन आमजन को असुविधा हो रही है। लोगों का कहना है कि अगले 10 दिन बाद दीपावली का त्यौहार है। यदि अभी यही स्थिति रही तो त्यौहार पर क्या हाल होगा।



