Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के तहत राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मानव श्रृंखला बनाई।

विद्यालय प्राचार्य जय कुमार ने बताया कि इस दौरान छात्र छात्राओं ने प्रार्थना सभा मे शपथ ली तथा दर्जनों छात्र-छात्राओं ने “वोट 2023” की मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीण व आमजन को आगामी 25 नवंबर को मतदान करने का संदेश दिया। मानव श्रृंखला का विहंगम दृश्य लोगों को मतदान के लिए संदेश दे रहा है।



