Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeInspectionविद्यार्थी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें

विद्यार्थी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें


Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा का शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना ने निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया मीणा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अपने गांव व आसपास के लोगों को मतदान करवाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। साथ ही मिड डे मील, शौचालय, पेयजल व कक्षा शिक्षण का भी अवलोकन कर विद्यार्थियों के विषय ज्ञान का परीक्षण किया। उन्होंने ने अध्यापन व्यवस्थाओं को और उन्नत करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।

वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि अधिकारी ने बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों को नियमित अध्य्ययन करने की शपथ भी दिलाई। इसी तरह पीईईओ विद्यालय चांदसिंहपुरा का भी अवलोकन कर सीबीईओ ने सुझाव दिए। यहां प्रधानाचार्य राजाराम मीना, वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, विनोद सुवालका, किशनलाल मीना, त्रिलोक चंद, मस्तराम मीना व शालिनी रघुवंशी भी थी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d