Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इसी माह 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टोंक जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने देवली क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक जिला कलक्टर बैरवा, सहायक रिटर्निग अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, विकास अधिकारी दिवाकर समेत अधिकारियों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने गांवडी दायां व बायां भाग के मतदान केंद्र व ककोड़िया, अम्बापुरा, खेड़ा गावड़ी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की मूलभूत व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान सहायक रिटर्निग अधिकारी ने कर्मचारियों से संकल्प पत्र भरने की भी बात पूछी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला भी बनाई। अधिकारियों ने छात्राओं की ओर से हाथों में बनाई गई जनसंदेश की मेहंदी का भी अवलोकन किया। कलक्टर ने बच्चों से बातचीत की। अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, हल्का पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, स्कूल प्रधानाचार्य समेत मौजूद थे। छात्र-छात्राओं की ओर से स्वीप कार्यक्रम को लेकर रंगोली बनाई गई, नारे व स्लोगन लिखे गए।



