पुलिस ने गिरफ्तार किया
Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाने में आकर रौब झड़ना तथा परिवादी को धमकाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि थाने के हेडकांस्टेबल संदीप कुमार यादव बैठकर राजकार्य कर रहे थे। वही पुलिसकर्मी सीताराम परिवादी बजरंगलाल बैरवा निवासी चांदली के बयान लिख रहे थे। इस बीच शंकर लाल बैरवा निवासी चांदली आया तथा चिल्लाकर बोलने लगा कि यह रिपोर्ट झूठी है, वह उसे देख लेगा। पुलिस ने उसे शांत करने का प्रयास किया, बावजूद वह उत्तेजित होकर देख लेने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिस ने शंकर लाल बैरवा को अदम अदकाल जमानत का गिरफ्तार किया। आरोपी को एसडीएम के समक्ष पेश किया जा रहा है।




