सीआर सहित कई लोगों ने की भाजपा जॉइन
Jahazpur News 4 नवंबर (आज़ाद नेब) भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा ने सवा 12 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर पहुंच अपना नामांकन-पत्र दाखिल कर सभा को संबोधित किया ओर निकाली रैली। इस दौरान मीणा के साथ हजारों समर्थक थे।
गोपीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा को विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट देकर जो विश्वास जताया है। वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्हें टिकट मिलने से कार्यकर्ता के भरोसे की जीत हुई है। सभा के दौरान पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, बीजासन गौशाला अध्यक्ष बृजराज गुर्जर, परमेश्वर खटीक सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
रैली में कार्यकर्ता एवं समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली बारह देवरा से हनुमान गेट, चमन चौराहा, नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहा, तकिया मस्जिद, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंची। सभा में उत्तर प्रदेश पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह भाटी, सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, मुकेश सिंह शक्तावत, महेंद्र मीणा, भरत सिंह राठौड़, गेगाराम मीणा, योगेंद्र सिंह छापरेल, मोहनसिंह कानावत, नंद भंवर सिंह, शैतान मीणा, रामप्रसाद मीणा, शिवजीराम मीणा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।



