Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsशाह की आमसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल हुआ तय

शाह की आमसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल हुआ तय


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 नवम्बर को देवली में भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम स्थल तय किया गया है।

यह आमसभा देवली शहर के अटल उद्यान में होगी। जबकि इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियो ने हायर सेकेंडरी परिसर को आमसभा के लिए चयनित किया था। लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से इसे निरस्त करना पड़ा। आमसभा की तैयारी को लेकर मंगलवार शाम भाजपा जिला प्रभारी रमेश विधूड़ी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बडोलिया, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत सृंगी, विस्तारक अमित नायक ,कार्यक्रम संयोजक नरेश बंसल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, सवारियां बैरागी, देवेंद्र सिंह, सुरेश अग्रवाल, नवीन ग्वाला, शहर महामंत्री अंकित जैन डाबर, दिनेश जैन, महावीर प्रसाद जैन, नेमीचंद जैन, राकेश ओसवाल सहित कई कार्यकर्ता में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कार्य योजना तैयार की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि आमसभा में 20 हजार हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य तय किया गया है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d