बीजेपी के जिला प्रभारी रमेश विधूड़ी से बातचीत
Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गुरुवार को देवली के अटल उद्यान में होने जा रही आम सभा को लेकर बुधवार शाम बीजेपी के जिला प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहली बार गृहमंत्री अमित शाह इस क्षेत्र में आ रहे हैं। पिछले 5 साल के राज्य सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, महिला अत्याचार से आमजन त्रस्त हो चुका है। आमजन भी उक्त सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है। बीजेपी की सरकार बनेगी तथा राजस्थान फिर से कानून व्यवस्था में नं वन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने 5 साल अपनी सरकार बचाए रखने के चक्कर में आम जनता के साथ धोखा किया है।

विधायकों की जमकर लूट हुई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा है। इन सबसे मुक्ति दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री यहां देवली आ रहे हैं, जो यहां जनता से सुशासन का वायदा करेंगे। उन्होंने बताया कि आमसभा में करीब 18 से 20 हजार लोगों व कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य तय किया गया। इसकी एक वजह यह भी है कि यहां कार्यक्रम स्थल की इतनी ही क्षमता है। देवली शहर से ही 4 से 5 हजार लोग आमसभा में शामिल होंगे।
उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकार में लॉ इन ऑर्डर की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। अमित शाह राष्ट्रीय नेता के साथ एक विश्वास ने जनप्रतिनिधि है, जो राजस्थान में सुशासन का वायदा करने लोगों से आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, अजीत सिंह, रवि बालसोरा समेत मौजूद थे। इसके बाद भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ घूमकर बनाए जा रहे डोम, पंडाल व बैठक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।



