Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration“सतरंगी सप्ताह में लोक नृत्य से दिया मतदान का संदेश‘‘

“सतरंगी सप्ताह में लोक नृत्य से दिया मतदान का संदेश‘‘


Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा आम चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम को लेकर 25 नवम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए सतरंगी सप्ताह आयोजित किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित थीम स्थानीय लोक कलाकारो द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से (हम भी नाचेंगे, गाएंगे वोट डालकर आएंगें) अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम शहर के महाराणा प्रताप चौराहा, अम्बेडकर सर्कल, ममता चौराहा, सिकलीगर बस्ती, महाराणा प्रताप आवासीय योजना, बंगाली कॉलोनी सहित स्थानो पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में चन्द्रप्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता, आशीष खण्डेलवाल सहायक लेखाधिकारी, महमूद अली, दुर्गेश शर्मा वरिष्ठ लिपिक, अल्ताफ हुसैन, अनिल कुमार बैरवा कनिष्ठ सहायक, कुलदीप सिंह शक्तावत,ल कार्यवाहक सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में स्वीप कार्यक्रम के तहत शाला के बालक बालिकाओं द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए नुककड नाटक का मंचन किया गया। यहां मंदिर परिसर में बालक-बालिकाओं ने वोटिंग बढाने के लिए गीत गाकर मतदाताओं को वोट का महत्व बताया। साथ ही रंगोली बनाकर गांव मे मतदान के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा नृत्य भी किया। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन छात्र छात्राओं द्वारा मतदान बढाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी शाला के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम ने दी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d