Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsभाजपा प्रत्याशी के देवली जनसंपर्क को लेकर बैठक आज

भाजपा प्रत्याशी के देवली जनसंपर्क को लेकर बैठक आज


Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के देवली में होने वाले जनसंपर्क को लेकर सोमवार शाम 4 बैठक आयोजित होगी। इसमें जनसंपर्क की तैयारी व रूट आदि को लेकर चर्चा की जाएगी

शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि यह बैठक गौरव पथ स्थित चुनाव कार्यालय में होगी। इसमें सभी भाजपा कार्य करता नेता व पार्टी से जुड़े समर्थक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह बैठक भाजपा प्रत्याशी के देवली में आगामी 22 नवंबर को होने वाले जनसंपर्क को लेकर की जा रही है। जिसमें जनसंपर्क की व्यवस्था व तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी।

वहीं 22 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से भाजपा प्रत्याशी बैंसला जनसंपर्क पर रहेंगे। प्रत्याशी विजय बैसला लगातार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। बैसला ने भी चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d