Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविश्व स्मरण दिवस पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी

विश्व स्मरण दिवस पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा

Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व स्मरण दिवस के मौके पर रविवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को शहर के ममता सर्किल पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।


दरअसल संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से पूरे विश्व में नवंबर माह के तीसरे रविवार को वर्ल्ड रिमेंबर डे मनाया जाता है। इस मौके पर रविवार शाम शहर के ममता सर्कल पर परिवहन निरीक्षक गंगाराम रेगर, सूचना सहायक रवि जाखड़, परिवहन विभाग के गार्ड शिवराज, व्यापारी मुकेश गर्ग, यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल समेत ने उपस्थित लोगों को विश्व स्मरण दिवस के बारे में जानकारी दी तथा कैंडल जलाकर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

इससे पहले राजकीय चिकित्सालय परिसर में लोगों व वाहन चालकों को विश्व स्मरण दिवस के बारे में बताया गया। उन्हें दुर्घटना के घायलों को फर्स्ट एड दिए जाने के बारे में बताया। साथ ही बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए। ऐसे में मददगार को अस्पताल में रुकने की जरूरत नहीं है और न ही उनके साथ किसी तरह की पुलिस पूछताछ की जाएगी। लेकिन सड़क हादसे के घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी, ताकि उनकी समय रहते जान बच सके।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d