Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदेवली बार संघ के चुनाव 8 को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

देवली बार संघ के चुनाव 8 को, नामांकन प्रक्रिया शुरू


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बार संघ देवली की साधारण सभा की में सर्वसम्मति से 8 दिसंबर को बार संघ के चुनाव करवाने का निर्णय किया गया।

इस दौरान अधिवक्ता छीतर सिंह नाथावत और अरविंद कुमार दाधीच को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर बार संघ की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी सौपी गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बार संघ के चुनाव में आवेदन 2 दिसंबर सुबह 10 बजे से 5 दिसंबर शाम 4 बजे तक लिए जाएंगे। वहीं 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 तक नाम वापसी ली जा सकेगी। शाम 5 बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d