Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मनाए गए लाइब्रेरी डे पर देवली ब्लॉक के ज्योतिपुरा, जलसीना व जूनिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण कर मीना ने विद्यालय के पुस्तक स्टॉक रजिस्टर, इश्यू रजिस्टर, पुस्तकालय परिषद, पुस्तकों के रखरखाव की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनसे सवाल जवाब कर पुस्तकों के जीवन में महत्व को भी समझाया। उन्होंने सुझाव देते हुए बताया कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को पुस्तकें अध्यययन के लिए उपलब्ध करवाई जाए। जिससे कि वे लाभान्वित हो संस्कारवान बन सकें। विद्यालयों के पुस्तकालय संबंधी सुव्यवस्था पर अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।



