Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपीसीसी कोर्स के लिए आए जवान की पीटी में थम गई सांसे

पीसीसी कोर्स के लिए आए जवान की पीटी में थम गई सांसे


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीआईएसएफ आरटीसी में पीसीसी कोर्स करने आए एक जवान की बुधवार को पीटी के दौरान सांस थमने से मौत हो गई। इसे लेकर पीड़ित के भाई ने देवली थाने में मर्ग दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला मृतक के भाई गोपी पोटली पुत्र पेडूराज निवासी 36 एससी कॉलोनी मतला पुवानी पालम थाना गोपालपटनम जिला विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई मह पेटू पेत्तर पेंडुराज गत 13 दिसंबर को यहां आरटीसी में पीसीसी कोर्स के लिए देवली आया था। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ आरटीसी कैंपस में ट्रेनिंग कर रहा था। इस बीच सुबह करीब 7 बजे पीटी के दौरान वह चक्कर आकर गिर गया। जहां उसे देवली अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सुपुर्द किया। उधर, सीआईएसएफ में मृतक को सैनिक सम्मान दिया गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d