Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, परस्पर मामले दर्ज

पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, परस्पर मामले दर्ज


Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में किसी पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रकरण की जानकारी अनुसार लुहारी निवासी समुन्द्र सिह मीणा पुत्र राधाकिशन मीणा ने वहीं के रहने वाले लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप का मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि लुहारी कलां में पीड़ित निवास के मुख्य दरवाजे पर दुकानें बनी हुई हैं। जिसमें एक दुकान का गेट पश्चिम दिशा में हैं, दुकान में चढने के लिए एक अस्थाई कुर्सीनुमा सीढ़ीयां बनाई गई। उक्त सीढीयों को लेकर पूर्व में भी देवलाल, माधु व मुकेश ने जान से मारने की धमकियां दी थी, जिसकी हनुमान नगर थाने मे रिपोर्ट दी जा चुकी है।

वहीं देवलाल ओर मुकेश पुत्र माधु ने नन्दा पिता गणपत, जमना लाल, नाहर सिह, हीरालाल, प्रहलाद, रामलाल, मोहन, रोडुराम, तारा सिंह, मोहन पिता खाना के अलावा 10 से 15 लोगों को एकत्र किया और पीडित व उसके पुत्र को घर से बाहर बुलाकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसी प्रकार दुसरे पक्ष के देवालाल पुत्र माधु ग्राम लुहारी कला ने रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही समुद्र सिंह पिता राधाकिशन ने उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। इस मामले में आवेशित समुद्र सिंह और उसके पुत्र रणवीर ने नन्दलाल पुत्र गणपतसिंह, रामप्रसाद पुत्र मोहन, मुकेश पुत्र देवालाल, ओमकार पुत्र फेफा व दो महिलाओं ने पत्थरबाजी कर हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d