Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में समग्र शिक्षा योजना के तहत शुक्रवार को कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश का वितरण किया गया।
प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे यूनिफॉर्म मिलते ही खिल उठे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में एसएमसी-एसडीएमसी सदस्यों ने नि:शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म कक्षा एक से 8 के विद्यार्थियों को वितरित की। उपप्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता, एसडीएमसी सचिव महावीर प्रसाद बडगूजर ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र दूनी के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा, प्राथमिक विद्यालय कंजर बस्ती, प्राथमिक विद्यालय देवपुरा में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क गणवेश वितरण का कार्य किया गया। यूनिफॉर्म प्राप्त करने पर विद्यार्थियों के खिले चेहरे।



