Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अब मौसम विभाग का पूर्व अनुमान सही साबित होता नजर आ रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने 22-23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड होने का अनुमान जाहिर किया था।
मंगलवार सुबह शहर में कड़ाके की ठंड पड़ी तथा लोगों की कामकाज की रफ्तार थम गई। शहर कोहरे की जद में छा गया। यह कोहरा सुबह 11 बजे तक इसी तरह रहा। घरों में लोग दुबके रहे। घर व सड़को पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के जयपुर व कोटा मार्ग पर कोहरे की ओट ने वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया। सादृश्यता कम होने से वाहन बेहद धीमी गति व लाइट जलाकर गुजरे। वही शीत लहर ने भी लोगों को धूजने पर मजबूर कर दिया। हालत यह रहेगी शरीर पर मोटे गर्म कपड़े लद गए। कड़ाके की ठंड से जनजीवन में बदलाव आया है। अंतिम मंगलवार बंद के चलते दुकान बंद रही। हालत यह रहे कि घर से घर दिखाई नहीं दिया।



