विधायक ने कलक्टर से की मुआवजे की मांग
Jahazpur News 26 दिसंबर (आज़ाद नेब) शक्करगढ थाना क्षेत्र के बेकली की गांव मे खेत पर करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। विधायक गोपीचंद मीणा ने जिला कलक्टर से बात कर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शक्करगढ थाना अधिकारी श्रद्धा शर्मा शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेकली गांव मे खेत की बाड के पास लगी बिजली की डीपी से ओस की बूंदो के कारण गिली लकडी के गेट को खोलते समय करंट आने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर और दोनो रणजीत सिंह निवासी बेकली व भैरूलाल रेगर निवासी अमरगढ के शवों को जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी मे रखवाया। यहां दोनो के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सुपूर्द किया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक गोपीचंद मीणा अस्पताल पहुंचे जिला कलक्टर से फोन पर बात कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान भाजपा शक्करगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नंदभंवर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों से जानकारी करने पर बताया कि रणजीत सिंह व उनके खेत पर बटाईदार का कार्य करने वाले भैरूलाल रेगर प्रतिदिन की तरह खेत पर गए। लेकिन रात को अधिक ओस के चलते खेत पर लगी लकडी की बाड ओस से गिली हो गई।
खेत मालिक व बटाईदार खेत पर पहुचे और खेत की पर अन्दर जाने के लिए लकडी की गिली बाड को खोलने लगे। तभी बिजली की लगे ट्रांसफार्मर से गिली लकडी की बाड मे करंट दौड गया और दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।


