Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsअतिक्रमण हटाने की मांग, कलक्टर को ज्ञापन सौपा

अतिक्रमण हटाने की मांग, कलक्टर को ज्ञापन सौपा


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी-सरोली मार्ग मे अतिक्रमण कर निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं नगरपालिका दूनी मे पदस्थापित कार्मिक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन देकर फरियादी को झांसे में रख रहे हैं।

दरअसल फरियादी अवधेश झंवर (वार्ड पार्षद) पुत्र परमेश्वर झंवर जाति ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि कस्बे के मुख्य दूनी-सरोली रोड पर महिन्द्रा ट्रेक्टर कम्पनी के सामने अतिक्रमी रामअवतार साहू ने अवैध रूप से रोड सीमा पर नाजायज रुप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जिसे हटवाने के लिये कई बार आग्रह किया। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उक्त अतिक्रमी के हौसले बुलन्द हैं। अतिक्रमी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अवधेश झंवर ने जिला कलक्टर को अर्जी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d